फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सौ वर्ष से पुरानी किताबों और पांडुलिपियों से रूबरू हुए विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-10 स्थित डीएवी कॉलेज की लाल चंद रिसर्च लाइब्रेरी की ओर से सोमवार को दुर्लभ पुस्तकों और पांडुलिपियों की प्रदर्शनी लगाई गई। इस दौरान विद्यार्थियों को 100 वर्ष से पुरानी धर्म और खगोल विज्ञान पर आधारित पुस्तकों से रूबरू होने का मौका मिला। पुस्तकालय की स्थापना वर्ष 1917 में लाहौर में की गई थी। वर्ष 1996 में डीएवी कॉलेज में मौजूदा जगह पर स्थानांतरित किया गया। पुस्तकालय में 10,000 से अधिक दुर्लभ पुस्तकें और 8000 से अधिक पांडुलिपियां हैं। प्रदर्शनी का उद्घाटन पीयू डीन साइंस फैकल्टी डॉ. नवदीप गोयल और प्रिंसिपल रीटा जैन ने किया। प्रदर्शनी बुधवार तक जारी रहेगी।
विज्ञापन

ईको फेस्ट में पटाखा रहित दिवाली के लिए किया प्रेरित
डीएवी कॉलेज के ईको क्लब, पर्यावरण विभाग यूटी और चंडीगढ़ प्रदूषण नियंत्रण समिति की ओर से सोमवार को परिसर में ईको फेस्ट का भी आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि पर्यावरण विभाग के निदेशक और सीपीसीसी के सदस्य सचिव टीसी नौटियाल थे। उन्होंने पर्यावरण के संरक्षण में युवाओं की भूमिका के बारे में बताया। इस दौरान विशेषज्ञों ने हरित पटाखों का इस्तेमाल करने और पटाखा रहित दिवाली बनाने के लिए प्रेरित किया गया। सहायक पर्यावरण इंजीनियर डॉ. मीनाक्षी जटायन ने प्लास्टिक और ई-कचरा प्रबंधन के बारे में समझाया। इस दौरान पर्यावरण-प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। इसमें कई गैर सरकारी संगठनों और व्यक्तियों ने परिसर में पर्यावरण-अनुकूल उत्पादों का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें