फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीजीजीसी-11 में अब पढ़ाई के साथ तकनीकी हुनर सीख रहे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
-कॉलेज में स्किल एनहांसमेंट एंड इनोवेशन लैब शुरू की गई
विज्ञापन


मोनिका नागर
चंडीगढ़। सेक्टर-11 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज में विद्यार्थी अब पढ़ाई के साथ तकनीकी हुनर सीखकर कमाई भी कर सकेंगे। कॉलेज में 5 अक्तूबर को स्किल एनहांसमेंट एंड इनोवेशन लैब शुरू की गई। यहां 3डी प्रिंटिंग, डिजाइनिंग और फैब्रिकेशन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को रोजगार से जुड़े कौशल सिखाकर आत्मनिर्भर बनाना है। बीएससी और बीए के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत 60 और 120 घंटे की मुफ्त इंटर्नशिप का अवसर मिल रहा है। पहले दो बैचों में 23 विद्यार्थी प्रशिक्षण ले रहे हैं। जनवरी 2027 से 30 विद्यार्थियों का नया बैच शुरू करने की योजना है।
विज्ञापन


हुनर से कमाई की शुरुआत, घर बैठे कर सकेंगे काम: लैब इंचार्ज अनु शर्मा और मंतशा ने बताया कि आई टिंकर लर्निंग फाउंडेशन के सहयोग से लैब स्थापित की गई है। इसके लिए कॉलेज और फाउंडेशन के बीच समझौता हुआ है। नई तकनीक सीखने में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण के बाद वे ऑनलाइन काम और फ्रीलांसिंग से कमाई कर सकते हैं। इसका उदाहरण कॉलेज का एक बीए विद्यार्थी है, जिसने प्रशिक्षण के दौरान वेबसाइट बनाना सीखा और अपनी बनाई वेबसाइट 25 हजार रुपये में बेच दी। अब उसे वेबसाइट के रखरखाव के लिए हर महीने एक हजार रुपये भी मिल रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें