चंडीगढ़। पीयू का सबसे बड़ा यूआईईटी विभाग एमटेक अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए खोला गया। पहले दिन 40 फीसदी तक विद्यार्थी पहुंचे। उम्मीद है कि एक से दो दिन में यह आंकड़ा दोगुना होगा। पहले दिन विद्यार्थियों ने प्रयोगशालाओं में काम किया। साथ ही ऑफलाइन कक्षाओं में हिस्सा लिया। कई विद्यार्थियों ने छात्रावासों के लिए नामांकन किया।