फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबः स्कूल में छात्र बच्ची से करता रहा दुराचार, लोहे की रॉड से करता था पिटाई

Sat, 01 Sep 2018 09:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कपूरथला
विज्ञापन
Rape Case
विज्ञापन

कपूरथला के निजी स्कूल में एक 11 साल की छात्रा से दुराचार का मामला सामने आया है। चौथी कक्षा की छात्रा से स्कूल का ही नौंवी कक्षा का छात्र कमरे में ले जाकर रेप करता रहा। बच्ची के गुमसुम रहने के बाद मां के पूछने पर बच्ची ने सारा मामला बताया तो उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। पीड़िता और आरोपी दोनों नाबालिग हैं। थाना सिटी की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत केस दर्ज करके जांच पड़ताल का दौर शुरू कर दी है।  

विज्ञापन


पीड़िता की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और उसका पति शहर से बाहर रहते हैं और उनकी 11 साल की बेटी अपनी दादी और बुआ के साथ कपूरथला में रहती है। उसकी बेटी एक निजी स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ती है। उसने बताया कि एक दिन उसकी ननद का उसे फोन आया कि उसकी बेटी गुमसुम रहती है और स्कूल से लेट आती है। इसके अलावा कई घंटे बाथरूम में ही बंद रहती है। 

इस पर वह अपने बेटी से मिलने कपूरथला आई तो उसके गुमसुम और बदले हुए व्यवहार को लेकर बातचीत की तो उसकी बेटी ने बताया कि उसके स्कूल में नौंवी में एक लड़का पढ़ता है, जिसने उससे स्कूल में दो-तीन बार जबरन कक्षा के कमरे में ले जाकर उससे दुराचार किया है। उसने बताया कि जब वह उसे ऐसा करने से रोकती है तो उक्त लड़का उसे कमरे में पड़ी लोहे की रॉड से पीटता है। इतना सुनने पर उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई और उसने थाना सिटी की पुलिस को शिकायत दी। 
विज्ञापन


जांच अधिकारी लेडी एसआई सुरिंदर कौर ने बताया कि बच्ची से स्कूल में ही गलत काम होता रहा है। पीड़िता और आरोपी दोनों नाबालिग हैं। शिकायत के आधार पर पॉस्को एक्ट व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि बच्ची का मेडिकल करा लिया गया और अदालत के सामने भी पेश कर दिया गया है। स्कूल प्रबंधन को भनक न लगने के सवाल पर सुरिंदर कौर ने कहा कि यह जांच का विषय है। इसका खुलासा जांच के दौरान ही होगा।

पुलिस जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं: डायरेक्टर
निजी स्कूल के डायरेक्टर ने कहा कि स्कूल परिसर में ऐसा कुछ नहीं हुआ है। हर जगह पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इस तरह की वारदात का सवाल ही नहीं होता है। पुलिस जांच में वह पूरा सहयोग कर रहे हैं और सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मुहैया करा दी गई है। इस मामले में जांच के लिए जहां जरूरत पड़ेगी, वह हाजिर रहेंगे। एसएचओ सिटी इंस्पेक्टर सुखपाल सिंह ने कहा कि बच्ची कभी स्कूल में तो कभी किसी अन्य जगह दुराचार की बात कह रही है। जज के सामने बच्ची के बयान हो गए हैं। जांच में ही असली हकीकत का पता चलेगा। एक-दो दिन में पूरा मामला साफ हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें