फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं के पेपर के पहले दिन स्टूडेंट के चेहरे खिले

Sun, 02 Mar 2014 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला-पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड की ओर से शनिवार को 12वीं की परीक्षा में सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। पहले दिन अंग्रेजी का पेपर आसान होने की वजह से सभी के चेहरे पर खुशी दिखाई दी। पेपर शुरू होने से पहले कुछ छात्र-छात्राएं नर्वस भी थे, लेकिन बाद में आसान पेपर ने उनके चेहरे पर खुशियां बिखेर दी। सेक्टर-चार स्थित सतलुज पब्लिक स्कूल के छात्र गौरव, शुभम, विशाखा और मीनाक्षी ने कहा कि कुछ सेक्शन में सवाल थोड़े उलझे हुए थे, लेकिन श्ुारुआत के बाद सब कुछ आसान लगने लगा। छात्राओं ने कहा कि श्ुारुआती दौर में पेपर देखकर नर्वस हो गईं, लेकिन बाद में सब कुछ सामान्य हो गया। द गुरुकुल की छात्र-छात्राओं ने भी पेपर को आसान बताते हुए कहा कि बोर्ड की परीक्षा के पहले दिन आसान पेपर होने की वजह से किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। अमनदीप, चेरिश, अर्षदीप और प्रेसी ने कहा कि एक्जाम शुरू होने से पहले नर्वस थीं, लेकिन बाद में पेपर आसान लगा। इसके लिए स्कूल की पढ़ाई और टीचर्स के सहयोग की छात्र-छात्राओं ने तारीफ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें