फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: छात्र नरवीर ने मारपीट का वीडियो किया जारी, कहा-पुलिस जोड़े अपहरण की धारा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-17 स्थित एक नामी होटल में पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा के बेटे उदयवीर रंधावा और पंजाब यूनिवर्सिटी के लॉ के छात्र नरवीर के बीच हुई मारपीट की विवाद थमता नजर नहीं आ रहा। मामले में बुधवार को छात्र नरवीर सिंह एक बार फिर मीडिया के सामने आया।
विज्ञापन

चंडीगढ़ सेक्टर-27 स्थित प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता कर उसने घटना वाले दिन हुई मारपीट का एक वीडियो जारी किया। जिसमें रात के वक्त पंजाब पुलिसकर्मी उसे दबोचे हुए है। वीडियो में वह नीचे गिरा हुआ दिखाई दे रहा है। उसे पंजाब के पुलिसकर्मियों ने दबोच रखा है। इस दौरान उसे पैर से मारा जा रहा है और किसी व्यक्ति द्वारा गलियां दी जा रहीं हैं। इस दौरान उसने मांग की कि चंडीगढ़ पुलिस आरोपियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर में उसका अपहरण करने और बेरहमी से पिटाई करने की धाराएं जोड़े।
इस मामले में नरवीर और उदयवीर के खिलाफ पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज किया है। नरवीर ने पंजाब के कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पर भी इस विवाद को लेकर विवादित बयान देने का आरोप लगाया है। वहीं इस मामले में डीएसपी सेंट्रल गुरमुख सिंह ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। जिस वीडियो को आधार बनाकर मारपीट की बात कही जा रही है, वह पुलिस के पास नहीं आया है। नरवीर के पास वीडियो है तो वह पुलिस को सौंपे ताकि मामले की गहनता से जांच करते हुए बनती हुई कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें