फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी से लापता हुई छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। 24 अगस्त को चंडीगढ़ के एक पीजी से लापता हुई 10वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस की जांच में सामने आया कि प्रेमी व उसके दोस्त ने छात्रा से दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता का जीएमएसएच-16 में मेडिकल करवाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके इन्हें जज के समक्ष पेश किया जहां से इन्हें जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मूल रूप से हरियाणा के करनाल में रहने वाले परिजन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि दसवीं में पढ़ती उनकी बेटी पिछले साल चंडीगढ़ में पढ़ने आई थी। वह एक पीजी में रहती थी। पढ़ाई के साथ वह सेक्टर-34 स्थित एक इंस्टीट्यूट में कोर्स भी कर रही थी। लॉकडाउन के कारण वह वापस करनाल आ गई थी लेकिन लॉकडाउन के हटते ही वह लौट आई। 24 अगस्त की सुबह करीब 11 बजे बेटी से आखिरी बार मोबाइल पर बात हुई। जब दोबारा फोन किया गया तो नंबर स्विच ऑफ आने लगा। इससे परेशान होकर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी थी।
शिकायत पर सेक्टर-19 थाना पुलिस को जांच में एक सीसीटीवी फुटेज में छात्रा पीजी के पास से जाती दिखी थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई आगे शुरू करके पीड़िता के मोबाइल नंबर की डिटेल खंगाली जिससे आरोपी के बारे में पता चला। पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि प्रेमी व उसके दोस्त ने बहला-फुसलाकर जीरकपुर और फतेहगढ़ में दुष्कर्म किया है। सेक्टर-19 थाना पुलिस ने दुष्कर्म की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें