फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: डीएवी कॉलेज के बाहर आपस में उलझे एनएसयूआई के छात्र नेता, ट्रैक्टर चालक के साथ हाथापाई

Thu, 31 Aug 2023 01:07 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

ट्रैक्टर चालक के साथ भी विद्यार्थी उलझ गए। अन्य विद्यार्थियों ने मामले को शांत किया और ट्रैक्टर से उतर कर पैदल चलते हुए नारे लगाए। संगठन के शक्ति प्रदर्शन के दौरान बाहर के काफी लोग उसमें मौजूद रहे। अन्य विद्यार्थियों का कहना है कि ट्रैक्टर चालक भी कॉलेज का एक विद्यार्थी ही है।
विज्ञापन
छात्र नेताओं के बीच हाथापाई - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ डीएवी कॉलेज में विभिन्न विद्यार्थी संगठनों द्वारा धरना प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई छात्र नेताओं की आपस में झड़प हो गई। साढ़े 11 बजे सभी विद्यार्थियों को कॉलेज से बाहर किया गया जिसके बाद सभी संगठनों ने नारे लगाने शुरु किए। इस दौरान बैरिकेड के आगे एक ट्रैक्टर पर पहले एचएसए के विद्यार्थियों ने चढ़कर नारे लगाए।

विज्ञापन


उसके बाद एनएसयूआई के विद्यार्थियों ने भी ट्रैक्टर पर चढ़कर जोर-शोर से नारे लगाना शुरू कर दिया। इसी बीच छात्रों की आपस में झड़प हो गई। ट्रैक्टर चालक के साथ भी विद्यार्थी उलझ गए। अन्य विद्यार्थियों ने मामले को शांत किया और ट्रैक्टर से उतर कर पैदल चलते हुए नारे लगाए। संगठन के शक्ति प्रदर्शन के दौरान बाहर के काफी लोग उसमें मौजूद रहे। अन्य विद्यार्थियों का कहना है कि ट्रैक्टर चालक भी कॉलेज का एक विद्यार्थी ही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें