फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीयू के हॉस्टल में छात्र ने लगाया फंदा, पीजीआई में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस स्टूडेंट काउंसिल चुनावों के प्रचार के अंतिम दिन पंजाब यूनिवर्सिटी के एक छात्र ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। मृतक छात्र की पहचान हरियाणा के रहने वाले 22 वर्षीय चैतन्य सिंह गिरोह के रूप में हुई है। चैतन्य यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज (यूआईएलएस) में बीकॉम एलएलबी के पांचवें वर्ष के छात्र था और बॉयज हॉस्टल में रह रहा था।
विज्ञापन

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चैतन्य ने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। उसे गंभीर हालत में सेक्टर-16 स्थित जीएमएसएच ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। हालांकि, उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की जांच के लिए पुलिस के साथ सीएफएसएल टीम ने भी घटनास्थल की जांच की है। फिलहाल घटना के कारणों की जांच जारी है। यह इस वर्ष पंजाब यूनिवर्सिटी परिसर में आत्महत्या का तीसरा मामला बताया जा रहा है। इससे पहले दो मेडिकल छात्रों की आत्महत्या के मामले गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज-32, चंडीगढ़ में सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें