फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर कड़ी धूप, शाम को बारिश

विज्ञापन
सेक्टर 26 ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाइंट पर बारिश के दौरान जाते वाहन चालक। - फोटो : CHANDIGARH
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहरवासियों को इन दिनों मौसम के कई रंग देखने को मिल रहे हैं। कभी धूप, कभी बादल तो कभी बारिश हो जा रही है। सोमवार को दिनभर तेज धूप रही। शाम को पांच बजे अचानक मौसम बदला, बादल छाए और बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन

हालांकि यह बारिश शहर के सेंट्रल सेक्टरों में ही हुई। कुछ देर बाद बारिश थम गई। रात 9 बजे के करीब कुछ इलाकों में बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिन तक कभी धूप-कभी बारिश वाला मौसम बना रहेगा। सोमवार को चंडीगढ़ में दिन का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री दर्ज किया गया, ये औसत से दो डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से तीन डिग्री ज्यादा रहा। इसके अलावा पंचकूला में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और मोहाली में 35.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार मंगलवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। दिन के समय में धूप रहेगी और शाम के समय हल्के बादल छा सकते हैं। बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन

अगले पांच दिन का मौसम (डिग्री सेल्सियस)
दिन - अधिकतम तापमान - न्यूनतम
23 अगस्त - 35 - 28
24 अगस्त - 34 - 28
25 अगस्त - 32 - 28
26 अगस्त - 34 - 28
27 अगस्त - 34 - 27
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें