फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सुखना लेक क्षेत्र में तेज डेसिबल वाले डीजे साउंड के उपयोग पर कड़ा एतराज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सामाजिक कार्यकर्ता एवं एनजीओ संस्थापक पवीला बाली ने सुखना लेक क्षेत्र में तेज डेसिबल वाले डीजे साउंड के उपयोग पर कड़ा एतराज जताया है। उन्होंने प्रशासन से औपचारिक शिकायत की है। उन्होंने इस संबंध में डीसी, एसएसपी तथा चंडीगढ़ प्रदूषण नियंत्रण समिति को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पवीला बाली ने शिकायत में कहा कि सुखना लेक एक अधिसूचित साइलेंस जोन है। इसके बावजूद यहां सार्वजनिक कार्यक्रमों और आयोजनों के दौरान तेज आवाज वाले डीजे और एम्पलीफायर साउंड सिस्टम का इस्तेमाल किया जा रहा है। यह सीधे तौर पर शोर प्रदूषण नियमों का उल्लंघन है।
पवीला बाली ने बताया कि सुखना लेक और उसका कैचमेंट एरिया एक पर्यावरणीय रूप से संवेदनशील अभयारण्य का हिस्सा है जहां वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत अनुसूची-1 की कम से कम सात प्रजातियां पाई जाती हैं। ऐसे में अत्यधिक शोर न केवल पर्यावरणीय संतुलन को नुकसान पहुंचाता है बल्कि पक्षियों और वन्यजीवों के लिए भी गंभीर खतरा पैदा करता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सुखना लेक चंडीगढ़ के नागरिकों और पर्यटकों के लिए शांति, योग, ध्यान और प्राकृतिक सौंदर्य का केंद्र है। बार-बार होने वाले तेज आवाज वाले कार्यक्रम इस शांत वातावरण को भंग कर रहे हैं जिससे न सिर्फ पर्यटकों का अनुभव प्रभावित हो रहा है बल्कि आसपास रहने वाले लोगों के मानसिक स्वास्थ्य और जीवन गुणवत्ता पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

प्रशासन से ये मांगें कीं
- सुखना लेक पर उच्च डेसिबल डीजे साउंड पर तत्काल रोक लगाई जाए
-साइलेंस जोन नियमों को सख्ती से लागू किया जाए
-नियमों का उल्लंघन करने वाले आयोजकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए
-भविष्य में ऐसे आयोजनों के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश और अनुमति प्रक्रिया तय की जाए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें