फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: जीएमसीएच 32 में हड़ताल दूसरे दिन भी रही जारी, ओपीडी रही खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच) सेक्टर-32 में दूसरे दिन बुधवार को भी रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल जारी रही। अस्पताल के लगभग 250 जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर काम छोड़कर धरने पर बैठे रहे। इस दौरान इमरजेंसी व्यवस्था तो प्रभावित नहीं हुई लेकिन ओपीडी में मरीज कम पहुंचे। हड़ताल की सूचना मिलने से ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या आधे से भी कम रही। पंजीकरण से लेकर जांच काउंटर तक खाली रहे। हड़ताल को लेकर जीएमसीएच-32 रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि जब तक प्रशासन उन्हें लिखित आदेश की काॅपी नहीं देता, तब तक वे हड़ताल खत्म नहीं करेंगे। वहीं, स्वास्थ्य सचिव अजय चागती ने रेजिडेंट डाॅक्टरों के साथ बैठक की। उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी मांग पूरी करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने डॉक्टरों से हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का आग्रह किया।
विज्ञापन


बता दें कि जीएमसीएच 32 के जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर केंद्रीय वेतनमान लागू करने की मांग को लेकर मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने इमरजेंसी सेवा बाधित किए बिना ओपीडी में काम ठप कर दिया है। डॉक्टर सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक अस्पताल के गेट नबंर 4 के बाहर एकत्रित होकर धरना दे रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि अगर प्रशासन ने उनकी मांग को जल्द पूरा नहीं किया तो वे इमरजेंसी सेवा का भी बहिष्कार कर देंगे। वहीं, अस्पताल की डायरेक्टर प्रिंसिपल डॉ. जसविंदर कौर का कहना है कि मरीजों की परेशानी को ध्यान में रखकर सीनियर और फैकल्टी का अवकाश रद्द कर उन्हें ओपीडी संभालने का निर्देश दिया गया है। ओपीडी में आने वाले सभी मरीजों को इलाज मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें