फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बेशर्म’ ने दिखाई सोसाइटी की बेशर्मी

Sat, 04 Jan 2014 08:27 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बेशर्म थियेटर ग्रुप के कलाकारों ने शनिवार को सेक्टर -17 के प्लाजा में बेशर्मो की बेशर्मी नुक्कड़ नाटक का मंचन किया।
विज्ञापन


कलाकारों ने नाटक के माध्यम से समाज में महिलाओं की स्थिति को दिखाने की कोशिश की। कदम-कदम पर महिलाओं का शोषण होता और सोसाइटी देखती रहती है।

उन्हें बचाने और क्राइम को रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाती है। कलाकारों ने बारी-बारी से कन्या भ्रूण हत्या, दहेज के लिए बहुओं को परेशान करना, आते-जाते युवतियों से छेड़खानी और लड़कियों को जकड़ कर रखने जैसे मसलों को अपने संवादों और अभिनय से उठाया।

नाटक की समाप्ति पर संदेश देने की कोशिश की गई कि यदि महिलाएं व युवतियां अपने ऊपर हो रहे जुल्मों पर खुद जवाब नहीं देंगी तो उन पर इस तरह के हमले होते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्लाजा में मौजूद दर्शकों ने सभी कलाकारों का हौसला बढ़ाते हुए उनके अभिनय की खूब तारीफ की। नाटक का निर्देशक राहुल चौबे ने किया।

नाटक के दौरान बीच-बीच में बज रहे ढोलक की थाप ने नाटक को और मजेदार बना दिया। नाटक में कलाकार आशोनी जुनेजा, पुलकिता, मेघना, राहुल, गुरसेवक, मोहित, दीपक, सर्वज्ञ व अन्य लोगों ने मंचन किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें