फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक के बाद एक 20 लोगों को कुत्ते ने काटा: भागते गिरते रहे बच्चे, बचाने आए लोगों को भी नोचा, खरड़ की घटना

Fri, 26 Jul 2024 11:01 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)

सार

मोहाली के खरड़ में उस समय दहशत फैल गई जब यहां एक आवारा कुत्ते ने एक के बाद एक 20 लोगों को काट दिया। 
विज्ञापन
dog bite, dog attack - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहाली के खरड़ में शुक्रवार को एक आवारा कुत्तों ने एक के बाद एक 20 लोगों को काट दिया। इनमें सबसे ज्यादा बच्चे हैं। 15 बच्चों समेत 20 लोगों को कुत्ते ने अपना शिकार बनाया। डरे सहमे बच्चे कुत्ते से बचने के लिए भागने लगे, कई गिरे और घायल भी हुए। कुत्ते से बच्चों के बचाने आए पांच लोगों पर भी कुत्ता टूट पड़ा और उन्हें भी काट दिया। इस घटना के बाद खरड़ के गांव खानपुर में डर का माहौल बना हुआ है। 

विज्ञापन


खरड़ के गांव खानपुर में एक स्ट्रे डॉग ने अचानक हमला करके 15 बच्चों को काट लिया। इन बच्चों को बचाने के लिए जब उनके परिजन और सिक्योरिटी गार्ड दौड़े तो स्ट्रे डॉग ने उनको भी अपना शिकार बना लिया। स्ट्रे डॉग ने तीन महिलाओं और दो निजी सिक्योरिटी गार्ड को कई जगह काटा। जिन बच्चों को स्ट्रे डॉग ने काटा वह सभी प्रवासी मजदूर के परिवार के बताए जा रहे हैं। यह मामला खानपुर में बन रही रोज विला कॉलोनी का है।

बता दें कि कुछ प्रवासी मजदूर अपने परिवारों समेत रहकर घरों का निर्माण कर रहे हैं। शुक्रवार को दोपहर करीब तीन बजे आवारा कुत्ता आया और यहां खेल रहे बच्चों पर हमला कर दिया। बच्चे खुद को बचाने के लिए भागने लगे। कुछ भागते हुए गिरकर चोटिल भी हुए। हालांकि कुत्ते ने एक के बाद एक 15 बच्चों को काट लिया। कुत्ते के काटने से सभी घायलों को सरकारी अस्पताल खरड़ लाया गया, जिनमें तीन की हालत गंभीर होने के कारण सिविल अस्पताल फेस-6 मोहाली रेफर कर दिया गया है। जबकि बाकी को प्राथमिक चिकित्सा के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। 
विज्ञापन


मोहाली में गंभीर रूप से घायल एक बच्चे के सिर और आंख के नीचे चोट आई है और दूसरे एक अन्य बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। इन दो बच्चों को जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ के लिए रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें