फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: युवक को दीवार पर पेशाब करने से रोका तो दुकान मालिक की पुलिस बीट बॉक्स के अंदर पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। दीवार पर पेशाब करने से रोकने पर सेक्टर-7 के पुलिस बीट बॉक्स में पुलिस की गैर मौजूदगी में रविवार शाम लगभग 6 बजे स्थानीय दुकानदार को एक युवक ने बुरी तरह पीट दिया। हमले में दुकानदार की नाक टेढ़ी हो गई और नाक से काफी ज्यादा खून बह गया। वहीं आरोपी ने बीयर की बोतल से भी उस पर हमला करना चाहा मगर स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया। जानकारी के मुताबिक घटना के दौरान बीट बॉक्स में कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। बीट बॉक्स में दुकानदार का खून भी गिरा। दुकानदार का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने आरोपी युवक को उनकी दुकान के सामने खाली जगह पर पेशाब करने से मना किया। इतने में आरोपी आगबबूला हो गया। शिकायतकर्ता विकास राणा की बूथ मार्केट में दुकान है। पुलिस मौके से आरोपी और उन्हें लेकर सेक्टर- 16 सरकारी अस्पताल पहुंची जहां शिकायतकर्ता को डॉक्टरों ने सीटी स्कैन और एक्स-रे के लिए कहा है। वहीं हमलावर युवक की पहचान अजय के रूप में हुई है। आरोप के मुताबिक वह घटना के समय शराब के नशे में था। पुलिस ने उसका देर शाम अस्पताल में मेडिकल करवाया। वहीं केस के जांचकर्ता अफसर ने बताया कि शिकायतकर्ता अभी पूरी तरह बात करने की हालत में नहीं है। ऐसे में उसके बयान सोमवार को लेंगे।
विज्ञापन


टी-शर्ट से चेहरा ढक कई मुक्के बरसाए
शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी को जब उसने दुकान के पास पेशाब करने से मना किया तो वह बहस करने लगा। इसके बाद शिकायतकर्ता ने कहा कि पास ही बीट बॉक्स है वहां जाकर वह उसकी शिकायत देगा। इतने में आरोपी भी उसके साथ बीट बॉक्स पहुंच गया। जानकारी के मुताबिक आरोपी किसी मुलाजिम का दोस्त है और वह शिकायतकर्ता को अपना प्रभाव दिखाने लगा। शिकायतकर्ता के मुताबिक उसने उसकी टी-शर्ट चेहरे तक चढ़ा कर चेहरे पर कई मुक्के बरसाए। इसके बाद वह डंडे से हमला करने की धमकी देता हुआ अपनी गाड़ी की ओर गया। शिकायतकर्ता के कर्मी के मुताबिक वह कार से बीयर की बोतल निकाल हमले के लिए आया, मगर स्थानीय दुकानदारों व लोगों ने उसे रोक लिया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे पकड़ा।
विज्ञापन


मामले में शिकायतकर्ता की तरफ से जो भी शिकायत दी जाएगी, उसके आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। - कंवरदीप कौर, एसएसपी चंडीगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें