फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कार रोककर युवक पर बरसाईं लोहे की रॉड

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-5 थाना पुलिस को दी शिकायत में सार्थेध संकल्प ने आरोप लगाया है कि 24 जुलाई की शाम करीब 6:45 बजे सेक्टर-8 से बेटी को ट्यूशन से लेकर घर लौटते समय सेक्टर-8 और सेक्टर-5 के बीच ट्रैफिक लाइट के पास एक काले रंग की फॉर्च्यूनर में सवार व्यक्ति उनकी कार का पीछा करने लगा। शिकायत के अनुसार, ट्रैफिक लाइट पर आरोपी ने उन्हें गाड़ी रोकने के लिए कहा। कार रोकने पर उसने गाली-गलौज शुरू कर दी और जब वह वहां से जाने लगे तो आरोपी ने उनकी कार का दरवाजा खोलकर रोक लिया। इसके बाद उसने अपने साथियों को बुला लिया। शिकायत के अनुसार, कुछ ही देर में काले रंग की बीएमडब्ल्यू में पहुंचे युवकों ने लोहे की रॉड से उनके सिर पर कई वार किए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घायल को सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका एमएलसी कराया गया। पीडि़त ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई करने और घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगालने की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें