फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में रंजिशन युवक पर चाकू से हमला हथेली पर लगे 11 टांके

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-29बी स्थित एक मकान की तीसरी मंजिल पर उस समय हंगामा मच गया, जब पांच-छह युवकों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। इससे स्थानीय निवासी निशू (28) जख्मी हो गया। पुलिस ने उसे जीएमसीएच-32 पहुंचाया, जहां उसके हथेली पर 11 टांके लगे हैं। इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सेक्टर-29बी स्थित मकान की तीसरी मंजिल पर घायल निशू दो वर्षीय बेटे और पत्नी के साथ रहता है। सोमवार रात करीब 10 बजे वह परिवार के साथ अपने कमरे में खाना खा रहा था। इस दौरान बेटा निशू की गोद में था। तभी पांच-छह युवक उसके घर में आ धमके। आरोप है कि इस दौरान युवकों ने निशू पर चाकू से हमला कर दिया। गनीमत रही कि चाकू मासूम को नहीं लगा। वारदात में निशू की हथेली पर गंभीर चोटें आईं। शोर-शराबे के बाद आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया जो युवकों ने रंजिशन हमला किया है। पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में आने के बाद कुछ लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें