फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो मॉल से सामान चोरी

Fri, 24 Jan 2014 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने मेट्रो कैश एंड कैरी मॉल के प्रबंधकों की शिकायत पर माल के सुरक्षा और चार मुलाजिमों सहित एक ग्राहक के खिलाफ बिना बिल के लाखों रुपये के सामान में धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।  मेट्रो मॉल के सिक्योरिटी मैनेजर की ओर से दी शिकायत में आरोप लगाया है कि अनिल कुमार जो कि ग्राहक है, जैदेव कैशियर, पंकज वासी अंबाला कैंट, नंद लाल वासी मकान नंबर 52 गांव रायपुर कला चंडीगढ़ और दीपक शर्मा वासी मकान नंबर 597, वार्ड नंबर 11 यमुना नगर ने मिलीभगत से मॉल से थोड़ा-थोड़ा करके घरेलू सामान निकालते थे। इस काम में कैशियर से लेकर सुरक्षा गार्ड तक सभी शामिल थे। कुछ दिन पहले प्रबंधकों ने उन्हें कुछ सामान चोरी कर ले जाते हुए काबू किया था, लेकिन उन्हें माफी मांगने के बाद छोड़ दिया था। इसके बाद जब पूरे सामान की जांच की गई तो करीब सवा चार लाख रुपये का सामान कम निकला। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें