चरम प्राक्षेपिकी अनुसंधान प्रयोगशाला की ओर से परीक्षण रेंज रामगढ़ में 10 जनवरी की सुबह 11.30 से 4.30 बजे के दौरान हाई क्लाईबर बम का परीक्षण किया जाएगा।
सेफ्टी इंजीनियर डिवीजन के डी स्तर के वैज्ञानिक एस. थालापथी राज ने बताया कि परीक्षण रेंज के साथ लगते गांव नग्गल व मोगीनंद खतरनाक जोन में आते हैं।
उन्होंने गांव वासियों से अपील की है कि परीक्षण के दौरान वे अपने घरों में ही रहें। सरपंच को परीक्षण के सही समय के बारे में अवगत करवा दिया जाएगा।