फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित कटोच की हत्या मामले में गवाह एसआई के बयान दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-40 की मार्केट में चाकू घोंपकर अमित कटोच की हत्या करने के मामले में एक महीने बाद अदालत खुलने पर शुक्रवार को सुनवाई हुई। इस दौरान अभियोजन पक्ष के गवाह सब इंस्पेक्टर सुखवीर सिंह के बयान दर्ज किए गए। साथ ही उनका क्रॉस एग्जामिनेशन भी किया गया। इस मामले में कुल 37 गवाह हैं। मृतक अमित कटोच के भाई सुमित कटोच ने अदालत में पूरी घटना के बारे में बताया। अब तक मामले में कुल गवाहों में छह गवाहों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। कुछ गवाह अदालत में पेश नहीं हो रहे थे, जिसके बाद 27 मार्च को अदालत ने डॉ. अभिषेक पांडे, हेड कांस्टेबल विनोद और फोटोग्राफर रविंदर को पेश होने के लिए समन जारी किए थे। यह तीनों मौकेपर मौजूद थे। अब मामले की अगली सुनवाई 5 जुलाई को होगी।
विज्ञापन

3 जुलाई 2020 को सेक्टर- 39 थाना पुलिस ने सन्नी एनक्लेव निवासी रजत तिवारी को गिरफ्तार कर चाकू बरामद किया था। दरअसल अमित कटोच और रजत तिवारी दोनों बडहेड़ी में रहते थे। इस दौरान दोनों में अक्सर विवाद चलता रहता था। वारदात के दिन आरोपी रजत ने चाकू, हरप्रीत ने कांच और बिल्ला ने हेलमेट से अमित पर हमला किया था। हमले के बाद पुलिस ने अमित को अस्पताल पहुंचाया था। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। उसके बाद पुलिस ने सभी पर हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी हरप्रीत की जमानत याचिका को अदालत ने खारिज कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें