फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पीके' विवाद पर ये क्या बोल गए मुख्यमंत्री?

Sat, 03 Jan 2015 12:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में आमिर खान अभिनीत फिल्म पीके के विरोध पर मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने कहा कि इस विषय में लोगों की भावनाओं का ख्याल रखा जाएगा। किसी मसले पर लोगों की राय अलग-अलग होना स्वाभाविक है, लेकिन हम इस मामले में कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन


हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि प्रदेश में पीके फिल्म के प्रसारण पर बैन लगाएंगे या नहीं। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि वे इस संबंध में कार्रवाई करेंगे।

शुक्रवार को कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे सीएम मनोहरलाल खट्टर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि किसी सूरत में प्रदेश में शांति बनाए रखना हमारा कर्तव्य है। जहां तक फिल्म पीके का सवाल है तो पूरे प्रदेश से इसका विरोध सामने आ रहा है।
विज्ञापन


सरकार इस मामले पर पूरी नजर रखे हुए है। हम प्रदेश के लोगों की भावनाओं से दूर नहीं हो सकते, इसलिए लोगों की भावनाएं आहत नहीं होने देंगे और इस मामले में सरकार कार्रवाई करेगी। यहां सीएम ने साफ तौर पर नहीं कहा कि प्रदेश में फिल्म का प्रदर्शन बंद करवाया जाएगा।

वहीं आईएएस प्रदीप कासनी के तबादले को लेकर किए गए सवाल को भी उन्होंने यह कहकर टाल दिया कि नववर्ष पर कासनी ने ही मुझे सबसे पहले बधाई दी थी।

भूमि अधिग्रहण को लेकर चल रहे विवाद के सवाल पर सीएम ने कहा कि किसानों की सहमति के बिना भूमि अधिग्रहण नहीं किया जाएगा। भूमि का उपयोग देखते हुए जरूरी होने पर ही भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें