फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: चंडीगढ़ में आने वाले कामर्शियल वाहनों पर लगेगा एंट्री टैक्स

Fri, 23 Sep 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
commercial vehicle - फोटो : File Photo
विज्ञापन
स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी की शहर में आने वाले कामर्शियल वाहनों पर जल्द ही इंट्री टैक्स लगाने का फैसला लिया गया। शहर में लगातार बढ़ते ट्रैफिक का भार कम करने के लिए यह फैसला लिया गया है। इस पॉलिसी को एक महीने में फाइनल होगी।
विज्ञापन


एसटीए की मीटिंग में संासद किरण खेर और ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के अधिकारी उपस्थित रहे। गौरतलब है कि चंडीगढ़ में रोजाना पंजाब, हरियाणा , हिमाचल, जम्मू के 20 हजार से अधिक कामर्शियल एंट्री करते हैं। इसके चलते शहर में लगातार ट्रैफिक का बोझ बढ़ रहा है। एसटीए की ओर से मीटिंग में यह फैसला लिया गया है कि अब बाहर से आने वाले कामर्शियल वाहनों का एंट्री टैक्स वसूला जाएगा। इसकेे लिए अक्तूबर महीने में पॉलिसी बनाई जाएगी।

वहीं मीटिंग में यह फैसला लिया गया है कि पोल्यूशन चेक सेंटर्स पर ट्रेंड और टेकिभनकल पर्सन रखे जाएं। अगर ऐसा नहीं होगा तो एसटीए की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी। शहर में स्कू टर रेहड़ी पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए एसटीए की ओर से चालान कि या जाएगा। वहीं, शहर के साइकिल ट्रैक को सही तरीके से बनाया जाना चाहिए। मीटिंग में सांसद किरण खेर ने अधिकारियों को इस व्यवस्था को जल्द दुरूस्त करने का निर्देश दिया।  बैठक में ट्रांसपोर्ट डायरेक्टर अमित तलवार, ट्रांसपोर्ट सेक्रेटरी केके जिंदल , ज्वाइंट कमिश्नर वीरेंदर चौधरी, एसटीए एडीशनल सेक्रेटरी राजीव तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें