फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: आम आदमी पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक कल, संगठन महामंत्री पाठक करेंगे समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
-बैठक में लोकसभा चुनाव के नतीजों को लेकर होगी समीक्षा : डॉ. सुशील गुप्ता
विज्ञापन

कहा-विधानसभा चुनाव को लेकर भी बनाई जाएगी रणनीति
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी हरियाणा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को चंडीगढ़ में होगी। इसमें लोकसभा चुनावों को लेकर समीक्षा होगी, वहीं विधानसभा चुनावों को लेकर आगामी रणनीति पर चर्चा की जाएगी। इसमें प्रदेश स्तर के नेताओं और कार्यकर्ताओं समेत सभी लोकसभा और जिला अध्यक्ष के साथ सर्कल प्रभारी भी पहुंचेंगे। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) डॉ. संदीप पाठक करेंगे। इसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता और वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

डॉ. सुशील गुप्ता ने बताया कि इस बैठक में कार्यकर्ताओं से बात कर फीडबैक लिया जाएगा कि लोकसभा चुनाव में कहां कमी रही। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने जो जनादेश दिया, उससे भाजपा का घमंड टूटा है। जनता ने भाजपा को पूरी तरह से नकार दिया है। आम आदमी पार्टी हरियाणा में तीसरी सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी है। आने वाले दिनों में पार्टी हरियाणा में बड़ा परिवर्तन लाने जा रही है। पार्टी किसानों, मजदूरों, महिलाओं और युवाओं की लड़ाई लड़ती रहेगी। आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें