फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ की स्टार्टअप पॉलिसी मंजूर: सात साल का इंतजार पूरा, स्टार्टअप्स को बिना गारंटी मिलेगा लोन

Wed, 09 Apr 2025 01:47 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

स्टार्टअप नीति को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए के लिए एक चंडीगढ़ इनोवेशन काउंसिल का गठन किया गया है। इस नीति के लिए 50 करोड़ रुपये का फंड अलग से रखा गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ के युवाओं के लिए स्टार्टअप को लेकर सात साल का लंबा इंतजार आखिर खत्म हो गया। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने स्टार्टअप पॉलिसी को मंजूरी दे दी है, जो युवाओं के लिए उद्यमिता के नए द्वार खोलेगी। 
विज्ञापन


50 करोड़ रुपये के फंड के साथ यह पॉलिसी न केवल फाइनेंशियल सपोर्ट बल्कि मेंटरशिप, स्किल डेवलपमेंट और इन्फ्रास्ट्रक्चर जैसी सुविधाएं भी प्रदान करेगी। इस पॉलिसी के तहत स्टार्टअप्स को बिना गारंटी लोन, विद्यार्थियों को इंसेंटिव, महिलाओं और ट्रांसजेंडर उद्यमियों को विशेष सहयोग दिया जाएगा।

यूटी प्रशासन के उद्योग सचिव निशांत कुमार यादव ने बताया कि प्रशासक ने इस पॉलिसी को मंजूरी दे दी है। जल्द ही पॉलिसी की अधिसूचना जारी कर लागू कर दी जाएगी। इसमें महिलाओं का विशेष ध्यान दिया गया है, जिसके तहत 33 फीसदी स्टार्टअप महिलाओं के लिए आरक्षित रखा गया है। नीति में स्टार्टअप शुरू करने वालों को टैक्स में तीन साल तक छूट देने का प्रावधान भी शामिल है। इसके अलावा अगर स्टार्टअप शुरू करने के बाद उसमें कोई समस्या आती है तो कंपनी को बंद करने की प्रक्रिया को भी आसान किया जाएगा।
विज्ञापन


स्टार्टअप के लिए 65 हजार से लेकर 25 लाख रुपये तक की वित्तीय मदद का प्रावधान रखा है। इस नीति के तहत 50 करोड़ रुपये का फंड अलग से रखा गया है, जिसके तहत युवा उद्यमियों को लाभ मिलेंगे। नीति को लागू करने के लिए एक चंडीगढ़ इनोवेशन काउंसिल का गठन किया गया है जो नीति को प्रभावी तरीके से लागू करेगी। इस काउंसिल के अंतर्गत ही अन्य विभाग काम करेंगे। उभरते स्टार्ट-अप में सॉफ्ट स्किल और इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए इनक्यूबेटर, को-वर्किंग स्पेस और मेंटरशिप कार्यक्रम समेत एक मजबूत सपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने पर ध्यान केंद्रित किया गया था।
Trending Videos
विज्ञापन

उद्यमियों के लिए कई तरह के ऑफर

इस पॉलिसी में स्टार्टअप्स के लिए कई ऑफर हैं और इसका कार्यकाल अधिसूचना की तारीख से पांच साल के लिए होगा। महिलाओं को शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण देने का प्रावधान इस नीति में रहेगा। वहीं, युवाओं के लिए काउंसिल के तहत उच्च शिक्षण संस्थानों के साथ करार किया जाएगा। स्टार्टअप के लिए क्रेडिट गारंटी फंड भी होगा। लोन देना जोखिम वाला क्षेत्र है, इसलिए बैंकों को स्टार्टअप्स को लोन देने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। अगर किसी कंपनी में समस्या आती है, तो उसे बंद करना आसान होगा। जिन्होंने कम मात्रा में लोन लिया होगा, उन्हें 90 दिन के अंदर फास्ट ट्रैक के आधार पर कंपनी को बंद करने की व्यवस्था की जाएगी। प्रोसेस को भी आसान बनाया जाएगा।

इस पाॅलिसी पर 2018 से चल रहा काम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से स्टार्टअप इंडिया पहल का अनावरण करने के दो साल बाद चंडीगढ़ प्रशासन ने 2018 में नीति का मसौदा तैयार करना शुरू किया था। करीब एक-डेढ़ साल बाद फैसला हुआ कि यूटी केंद्र की ही नीति को अपनाएगा। इसमें करीब एक साल गुजर गया, फिर तय हुआ कि चंडीगढ़ की स्थिति के अनुसार अपनी नीति ही ठीक रहेगी तो वर्ष 2021 में फिर काम शुरू हुआ था, लेकिन किसी ने गंभीरता नहीं दिखाई। अधिकारी बदले तो जनवरी 2022 में उद्योग विभाग को जिम्मेदारी सौंपी। सितंबर 2022 नीति का ड्राफ्ट तैयार किया गया। लोगों से सुझाव मांगे और अब ढाई साल बाद प्रशासन ने पॉलिसी मंजूर की है।

चंडीगढ़ में डीपीआईआईटी के अनुसार स्टार्टअप की संख्या

कुल मान्यता प्राप्त स्टार्टअप - 423
हेल्थकेयर और लाइफ साइंस - 65
आईटी सर्विस - 39
एजुकेशन - 31
एग्रीकल्चर - 16
फाइनेंस टेक - 15
फूड - 15
मार्केटिंग - 9
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस - 8
ऑटोमोटिव - 8
अन्य सभी - 217
(पिछले सालों में 19 स्टार्टअप मान्यता प्राप्त होने के बाद बंद हुए)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें