फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीयू में कानून की छात्राओं से घूरना और गलत कमेंट करना पड़ा महंगा, दो युवकों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में कानून की पढ़ाई करने वाली छात्राओं को घूरना और कमेंट करना दो युवकों को महंगा पड़ा है। एक छात्रा ने सेक्टर- 11 थाना पुलिस को इसकी शिकायत दी, जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों युवकों को धर दबोचा। जानकारी के मुताबिक दोनों आरोपियों ने पीयू के यूबीएस विभाग में बैठी कानून की दो छात्राओं को घूरते हुए कमेंट किए। संंबंधित घटना बीते 26 अप्रैल रात लगभग आठ बजे की है। सूत्रों के मुताबिक दोनों आरोपी यूनिवर्सिटी से पासआउट हैं। चंडीगढ़ की रहने वाली 23 वर्षीय छात्रा की शिकायत पर सेक्टर- 11 पुलिस थाने में आईपीसी की धारा 506 और 509 के तहत केस दर्ज किया गया है। छत्रा ने शिकायत में कहा है कि मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने घूरते हुए गलत कमेंट किए। आरोपी पंजाब के मोहाली जिले के पंजीकृत मोटरसाइकिल पर सवार थे। वह पीड़िता के पास से गुजरे और कमेंट कर धमकाते हुए भाग निकले। पकड़े गए दोनों आरोपियों की पहचान खरड़ के मुल्लांपुर गरीबदास निवासी 28 वर्षीय हरिंदर सिंह और बठिंडा के गगनदीप सिंह के रूप में हुई है। वहीं अपराध में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी कब्जे में ले ली गई है। पुलिस आगे की जांच में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें