दो मार्च रविवार को परेड ग्राउंड सेक्टर-17 में शाम छह बजे सोनू निगम, गिप्पी ग्रेवाल, श्वेता-श्रद्धा पंडित जैसे कलाकारों के साथ झूमने का मौका है।
किंगफिगर प्रीमियम की ओर से प्रस्तुत विश्व के पहले व इकलौते बालीवुड इलेक्ट्रो म्यूजिक फेस्टिवल बालीबूम के साथ मस्ती के लिए तैयार रहें।
इस मस्ती भरी शाम को और रोमांचक बनाने के लिए सोनू निगम, गिप्पी ग्रेवाल, श्वेता एवं श्रद्धा पंडित, डीजे लॉयड समेत कई अन्य कलाकार इसमें परफार्म करेंगे।