फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9वीं और 11वीं की रुकी हुई परीक्षाएं शुरू.. 10वीं और 12वीं बोर्ड के प्रैक्टिकल भी हुए शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार सरकारी स्कूलों में सोमवार से नौवीं और ग्यारहवीं की रुकी हुई परीक्षाएं और 10वीं-12वीं के प्री बोर्ड व बोर्ड प्रैक्टिकल शुरू होने जा रहे हैं। पहले दिन सोमवार को सभी स्कूलों में 11वीं कक्षा के रसायन विज्ञान और बिजनेस स्टडी की परीक्षा आयोजित होगी। स्कूलों ने विद्यार्थियों को व्हाट्सएप्प के जरिए कोविड-19 दिशानिर्देश भेज दिए हैं। किसी भी विद्यार्थी को बिना मास्क स्कूल में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा के बाद विद्यार्थियों को स्कूल में इधर-उधर भी नहीं घूम सकते।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की ओर से जारी दिशानिर्देशों के अनुसार परीक्षा के समय विद्यार्थियों को स्कूल में मोबाइल लाने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही विद्यार्थी कोशिश करें कि वे अपनी पानी की बोतल लेकर आए जिससे दूसरे लोगों के साथ कम संपर्क हो। स्कूल प्रमुखों ने बताया कि पहले दिन की परीक्षा वो एक शिफ्ट में ही आयोजित कर रहे हैं, क्योंकि विभागीय निर्देशों के अनुसार एक कमरे में 12-15 विद्यार्थियों को बैठा सकते हैं। 11वीं रसायन विज्ञान और बिजनेस स्टडी की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों की संख्या ज्यादा नहीं है। हर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लगभग 40 कमरे हैं, आसानी से बच्चों को दूर-दूर बैठाकर परीक्षा आयोजित कर सकते हैं। इसके अलावा 12वीं कक्षा के जिन विद्यार्थियों की प्रैक्टिकल परीक्षा बची है, उनकी परीक्षा भी 12 से 30 अप्रैल के मध्य आयोजित करने की योजना बनाई गई है। स्कूलों में 30 अप्रैल तक बच्चों को पढ़ाने के लिए बुलाने पर रोक लगाई गई है, विद्यार्थी सिर्फ परीक्षा संबंधी गतिविधियों के लिए ही स्कूल आएंगे।
विज्ञापन

ये रहेगा परीक्षा शेड्यूल
दिनांक कक्षा -9 कक्षा-11
12 अप्रैल कोई नहीं रसायन विज्ञान / बिजनेस स्टडी
13 अप्रैल सामाजिक विज्ञान कोई नहीं
15 अप्रैल कोई नहीं गणित
16 अप्रैल गणित कोई नहीं
17 अप्रैल हिंदी जीव विज्ञान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें