फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: थाने-चौकियों में बढ़ा स्टाफ, जवानों पर कम होगा काम का दबाव

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी में बतौर डीजीपी सुरेंद्र यादव के ज्वाइन करने के बाद पुलिस में लगातार कई बड़े-बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में डीजीपी के आदेशों पर पुलिस मुख्यालय एसपी केतन बंसल द्वारा 2763 पुलिस जवानों के तबादला आदेश जारी करने का असर सबसे अधिक थाने व चौकियों में देखने को मिल रहा है। पहले थाने-चौकियों में स्टाफ कम था और इसी कम स्टाफ पर ही काम का अधिक दबाव था, लेकिन अब हर थाने में करीब 10 से 12 जवानों का अधिक स्टाफ बढ़ गया है। लेकिन कुछ सेटिंगबाज जवानों के लिए यह आदेश सिर दर्द बन गए हैं जिस कारण वह परेशान हैं, लेकिन 80 से 90 प्रतिशत स्टाफ तबादलों से काफी खुश है। तबादला आदेशों में 50 से अधिक जवान तो ऐसे हैं जो कि लंबे समय से किसी न किसी कारण के चलते पुलिस लाइन में तैनात थे और उन्हें किसी थाने-चौकी या अन्य जगह पोस्टिंग नहीं मिल रही थी। इसके अलावा इकोनॉमिक सेल से सब इंस्पेक्टर हरबंस सिंह को थाना मलोया, सिक्योरिटी विंग से एसआई राज सिंह को थाना-39, पुलिस लाइन सें एसआई विजेंद्र कुमार व दिलबाग को थाना- 36 व 34, सिक्योरिटी विंग से बलदेव सिंह को थाना 31, पीसीआर से सुशील कुमार को थाना-49, विजय पाल को एमटी सेक्शन से सारंगपुर थाना, सुरेश कुमार को पुलिस मुख्यालय से ट्रैफिक, राजकमल को मुख्यालय से ट्रैफिक, सुमेर सिंह को पीपी पीजीआई से क्राइम ब्रांच, राजपाल सिंह को पीएलडब्ल्यूसी से क्राइम ब्रांच, तीर्थ सिंह को ट्रैफिक से एफएसएल टीम, सुधीर को फोटो सेक्शन से सिक्योरिटी विंग, परमिंद्रजीज सिंह विजिलेंस से जिला क्राइम सेल, राकेश रसीला को सिक्योरिटी विंग से थाना-36, केवल सिंह को माउंटिड स्टाफ से सिक्योरिटी विंग, राजा राम को ट्रैफिक से साइबर क्राइम थाना, गुरलाल सिंह को सिक्योरिटी विंग से थाना-11, दिनेश कौशल को पुलिस लाइन से थाना-17, बलजीत सिंह को आप्रेशन सेल से थाना-3, सुरेश चंद को कम्युनिकेशन से थाना साइबर क्राइम, अशोक कुमार को सीआईडी से थाना आईए, चंदन वर्मा को सिक्योरिटी विंग से आईटी पार्क, कृष्ण पाल को सीआईडी से सारंगपुर थाना जसविंद्र सिंह को सीआईडी से एमओबी ब्रांच, बलराज सिंह को सीआईडी से सीडीपीओ सेंट्रल कार्यालय, कुलदीप सिंह को सीआईडी से पुलिस लाइन में लगाया गया है। इन आदेशों में सीआईडी में पिछले लंबे समय से एक ही जगह जमे हुए जवानों के भी काफी नाम शामिल है। इनमें करीब एक दर्जन सब इंस्पेक्टर के अधिकारी थे जो कि अब अलग-अलग थानों व अन्य जगह तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें