चंडीगढ़। सेंट जोसेफ स्कूल ने 17वीं सब जूनियर लिटिल चैंप्स ट्रॉफी में विक्रम जूनियर्स को 26 रन से हरा दिया। मुकाबला सेक्टर- 44 में खेला गया। पहले खेलते हुए विजेता टीम ने 30 ओवर में 8 विकेट पर 228 रन बनाए। दीपांशु कटारिया ने 57, रयान अरोड़ा 35, अर्नव ठाकुर 39, मनिंदर सिंह 30 और अवनिंदर सिंह विर्क 16 रन बनाए। गेंदबाजी में खुशराज सहगल ने 42 रन देकर तीन और केविनप्रीत सिंह सैनी 30 देकर दो विकेट चटकाए।
जवाब में विक्रम जूनियर इलेवन की पूरी टीम 29.1 ओवर में 202 रन पर ऑलआउट हो गई। युवराज सिंह गिल 44 रन, वियान जैन 82 रन, खुशराज सहगल 21 रन, संग्राम 19 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में अर्नव ठाकुर ने 3, नीतीश राणा ने 2 और अभिषेक जोशी ने 2 विकेट चटकाए। मैन ऑफ द मैच अर्णव ठाकुर को मिला। वहीं, टूर्नामेंट में बेहतर करने वाले खिलाड़ियों में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज दीपांशु कटारिया, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रेयांश सूद, सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक आरुष शर्मा, मैन ऑफ द सीरीज वियान जैन और सर्वश्रेष्ठ विकेट कीपर आर्य हरजयवीर को चुना गया।