फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सेंट जोसेफ स्कूल ने चंडीगढ़ क्रिकेट नर्सरी को आठ विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। गितिका गर्ग की शानदार गेंदबाजी से सेंट जोसेफ स्कूल की टीम ने चंडीगढ़ क्रिकेट नर्सरी की टीम को आठ विकेट से हरा दिया। सब जूनियर समर लीग का मुकाबला सोमवार को सेक्टर-44 में खेला गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी चंडीगढ़ क्रिकेट नर्सरी की पूरी टीम 29 ओवर में कुल 125 के स्कोर पर सिमट गई। जिसमें कहानप्रताप ने 19 और गीत ने 12 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में गितिका गर्ग ने 12 रन देकर 4 विकेट, अभिषेक जोशी ने 22 रन देकर 3 विकेट, भविक गोयल ने 12 रन देकर 2 विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेंट जोेसेफ स्कूल की टीम ने 13.5 ओवर में 2 विकेट पर 131 रन बनाकर मैच जीत लिया। अवनिंदर विर्क ने सबसे अधिक 56 रनों की नाबाद पारी खेली। मनराज सिंह ने 26 नाबाद रन बनाए। गेंदबाजी में नैतिक भाटिया ने 12 रन देकर 1 विकेट और कैशव ने 14 रन देकर 1 विकेट चटकाया। गितिका गर्ग की शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें