चंडीगढ़। सेंट जोंस स्कूल सेक्टर-26 ने यूटी इंटर स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप की ट्रॉफी जीत ली है। अंडर-19 आयु वर्ग के फाइनल मुकाबले में सेंट जोंस स्कूल-26 की टीम ने सेंट सोल्जर स्कूल-28 की टीम को एक रोमांचक मुकाबले में 2-1 से हरा दिया। पहले हाफ के 26 वें मिनट में सेंट सोल्जर स्कूल के खिलाड़ी अभिमन्यु ने शानदार गोल कर अपनी टीम को 1-0 से लीड दिलाई। इसके कुछ देर बाद ही सेंट जोंस स्कूल के दक्ष ने शानदार गोल कर स्कार को 1-1 से बराबरी पर ला दिया। दूसरे हाफ के बाद मिले अतिरिक्त समय में सेंट जोंस स्कूल के खिलाड़ी जॉनसन ने गोल दागकर अपनी टीम को 2-1 से विजेता बनाया।