चंडीगढ़। सेंट जॉन्स हाई स्कूल, क्रिश्चियन ब्रदर्स के संस्थापक एडमंड राइस दिवस के उपलक्ष्य में स्कूल के साइक्लिंग क्लब ने 4 मई को स्कूल परिसर से न्यू चंडीगढ़ तक और वापस 35 किलोमीटर की जागरूकता साइकिल यात्रा का आयोजन किया। सुबह 6 बजे रेव्ह. ब्र. ऑगस्टीन जयराज ने स्टाफ, अभिभावकों और शुभचिंतकों की मौजूदगी में इस कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाई। बारिश के बावजूद साइक्लिस्ट नहीं रूके। जागरूकता यात्रा का उद्देश्य पांच महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डालना था जिनमें धरती माता के प्रति गहरा प्रेम, पारिस्थितिक रूपांतरण, विविधता में एकता जीवन का एक उपहार, विकास लक्ष्य, नशीली दवाओं को न कहना, एक स्वस्थ, नशा-मुक्त जीवनशैली को बढ़ावा देना शामिल रहा।
इस साइकिल यात्रा का नेतृत्व साइक्लिंग टीम, शौर्यवीर सिंह अहलावत, रुशिल पाराशर और खेल उप-कप्तान एंजेलो एनरिक फ्रांसिस ने किया। प्रधानाचार्य राजश्री विपिन ने छात्रों की प्रतिबद्धता पर गहरा गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल वास्तव में एडमंड राइस की भावना को प्रतिबिंबित करती है। जहां विश्वास कार्रवाई से मिलता है और सीख आम भलाई के लिए नेतृत्व में बदल जाती है।