फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: अवैध हथियार तस्करी गिरोह का शातिर चार पिस्तौल के साथ गिरफ्तार, मध्यप्रदेश से लाता था असलाह

Fri, 16 Aug 2024 09:37 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी को एक बड़ा झटका दिया है। एसएएस नगर के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने एक अंतर-राज्यीय संगठित हथियार तस्करी रैकेट चलाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी विभिन्न गिरोहों को रसद सहायता प्रदान कर रहा था। वह मध्य प्रदेश से पंजाब में अवैध हथियारों की आपूर्ति कर रहा था। आरोपी से चार अवैध .32 बोर पिस्तौल बरामद की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें