जीरकपुर। पीरमुछल्ला स्थित श्री लाल द्वारा मंदिर में 15 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ किया गया। आयोजन समिति के अनुसार यह भव्य कार्यक्रम रात्रि 8:00 बजे से प्रारंभ होकर मध्यरात्रि 12:00 बजे तक चला। कार्यक्रम की शुरुआत भजन एवं संकीर्तन से हुई। इसमें कलाकारों और भक्तजनों ने अपनी प्रस्तुति दी। मंदिर के प्रधान रमेश चड्ढा ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को भक्तिभाव से मनाया गया। प्रधान रमेश चड्ढा ने बताया कि इस तरीके के धार्मिक कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाते हैं।