फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: खेल कोटे की भर्ती आयोग ने ली वापस, दोबारा विज्ञापित होंगे पद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने खेल कोटे के 76 पदों की टीजीटी (प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक) भर्ती को वापस ले लिया है। आयोग अब नए सिरे से इन पदों को विज्ञापित करेगा। आयोग ने नौ मार्च को छह सरकारी विभागों में तृतीय श्रेणी के 447 पदों पर खिलाड़ियों के लिए विशेष भर्ती शुरू की थी। इनमें उत्तर और दक्षिण बिजली वितरण निगम, मौलिक शिक्षा विभाग, वन, जेल, खेल और पुलिस विभाग शामिल हैं। टीजीटी की भर्ती का नए सिरे से शेड्यूल जारी किया जाएगा, जबकि असिस्टेंट लाइनमैन के 45, डिप्टी रेंजर के दो, पुरुष वार्डर के तीन, महिला वार्डर के 36, सहायक जेल अधीक्षक के दो, जूनियर कोच के 106, पुरुष सिपाही (जनरल ड्यूटी) के 150, महिला सिपाही (जनरल ड्यूटी) और पुरुष सब इंस्पेक्टर (जनरल ड्यूटी) के 15-15 पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी रहेगी। सामान्य परीक्षा पास (सीईटी) पास आउटस्टैंडिंग स्पोर्ट्स पर्सन (ओएसपी) और एलिजिबल स्पोर्ट्स पर्सन (ईएसपी) इन भर्तियों के पात्र हैं। इन भर्तियों के लिए नौ मई तक आवेदन किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें