पुरुषों के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में शुक्रवार को चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने लखनऊ यूनिवर्सिटी (उत्तर प्रदेश) को एक तरफा मुकाबले में 34-00 के अंतर से हराकर ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी रग्बी चैंपियनशिप के अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। पंजाब यूनिवर्सिटी के मैदान में खेले गए मुकाबले में महाऋषि दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक ने एमजी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी को 22-03, के.बी. चौधरी यूनिवर्सिटी ने एक तरफ मुकाबले में यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान, जयपुर को 15-00 से मात दी। महिला वर्ग के लीग मुकाबले में पाटलीपुत्र यूनिवर्सिटी पटना ने यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान जयपुर को 15-00 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। दूसरे मैच में के.बी. चौधरी यूनिवर्सिटी ने लखनऊ यूनिवर्सिटी को एकतरफा मुकाबले में 10-00 से पराजित किया। आखिरी मुकाबले में पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला ने आर.टी.एम. नागपुर यूनिवर्सिटी को 27-00 से हराकर अगले दौर में जगह बना ली है।