फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नार्थ जोन बैडमिंटनः पीयू की गरिमा सिंह मैन ऑफ द टूर्नामेंट

Sun, 10 Jul 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ में आयोजित नार्थ जोन बैडमिंटन टूर्नामेंट के विजेता खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नार्थ जोन बैडमिंटन टूर्नामेंट में पीयू की गरिमा सिंह को मैन ऑफ द टूर्नामेंट का अवार्ड मिला। उन्हें यह अवार्ड अंडर-17 में सिंगल्स टाइटल और इसी वर्ग में डबल्स में टाइटल जीतने पर दिया गया। छह दिवसीय नार्थ जोन बैडमिंटन टूर्नामेंट में रविवार को विभिन्न वर्गों के विजेता खिलाड़ियों को इनाम देकर सम्मानित किया गया। विजेता खिलाड़ियों के बीच दो लाख रुपये की इनामी राशि बांटी गई। 
विज्ञापन


फाइनल में इन खिलाड़ियों ने मारी बाजी
अंडर-11 लड़कियों के वर्ग में शगुनप्रीत ने अनिका को 21-16, 21-18 से मात दी।
अंडर-11 लड़कों के वर्ग में संस्कार ने मयंक को 21-15, 21-19 से शिकस्त दी।
अंडर-13 लड़कों के वर्ग में कनिष्क ने अनिभव को 21-19, 21-19 से हराया।
अंडर-13 लड़कियों के वर्ग में देविका ने मिली वर्मा को 21-17, 21-12 से हराया।
अडर-15 लड़कों के वर्ग में आर्यन ने कनिष्क को 21-17, 21-12 से मात दी।
अंडर-15 लड़कियों के वर्ग में निकिता ने सिमरनजीत कौर को 21-19, 21-17 से हराया।
अंडर-15 लड़कियों के डबल्स में प्रेरणा और सिमरनजीत ने अर्पिता और नैना को 21-12,19-21, 21-8 से शिकस्त दी।
अंडर-17 लड़कों के वर्ग में सूरज ने शौर्य को 21-12, 21-15 से हराया।
अंडर-17 लड़कियों के वर्ग में गरिमा ने निकिता को 22-20, 21-17 से शिकस्त दी।
अंडर-17 लड़कियों के डबल्स में गरिमा और रोमिल ने आर्शिया और इशिता को 23-21,22-20 से हरा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें