फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए स्कूलों में दिया जाएगा विशेष प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब सरकार का शिक्षा विभाग सरकारी स्कूलों में आपदाओं से बचाव के लिए अहम काम करने वाला है। विभाग की तरफ से सभी स्कूलों में जागरूकता बोर्ड लगाए जाएंगे, जिसके लिए सरकार की तरफ से चार करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी गई है। इन बोर्ड पर हेल्पलाइन नंबरों के साथ ही विद्यार्थियों में जागरूकता पैदा करने के लिए दिशा-निर्देशों वाले बोर्ड प्रदर्शित किए जाएंगे। इनमें बिजली के करंट या आग लगने जैसी किसी भी आपातकालीन स्थिति से बचाव के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए विशेषज्ञों को बुलाकर स्कूलों में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। एलिमेंट्री और सेकेंडरी स्कूलों को पुलिस-112, फायर-101, एंबुलेंस-108, महिला हेल्पलाइन-1091, ट्रैफिक हेल्पलाइन-1073 और चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 जैसे आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों वाले डिस्प्ले बोर्ड लगाने के लिए फंड का उपयोग करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके अलावा स्कूल प्रमुखों को आग लगने या प्राकृतिक आपदा की स्थिति में स्कूल स्टाफ और विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक निकासी योजना तैयार करने और आवश्यकता अनुसार आपातकालीन पैनिक बटन लगाने के निर्देश दिए गए हैं। स्कूल स्टाफ को विद्यालय भवनों की नियमित जांच करने के लिए कहा गया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि विद्युत उपकरण और तार सही स्थिति में हैं। स्कूल प्रमुख यह सुनिश्चित करेंगे कि इस राशि का खर्च सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (पीएफएमएस) पोर्टल के ईएटी मॉड्यूल के माध्यम से किया जाए और फंड की ऑनलाइन निगरानी के लिए इसे समय पर संबंधित पोर्टल पर अपडेट किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें