चंडीगढ़। मूक-बधिर ताइक्वांडो में खिलाड़ी छवि सिंह ने सहारनपुर में हुई सातवीं राष्ट्रीय पैरा ताइक्वाडो चैंपियनशिप में शहर को मूक-बधिर श्रेणी में दोहरा स्वर्ण पदक दिलाया। पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम सहारनपुर में चैंपियनशिप का आयोजन किया गया।
इसमें चंडीगढ़ से मूक बधिर ताइक्वांडो खिलाड़ियाें ने हिस्सा लिया। प्रधान सत्यपाल नेगी ने बताया कि छवि सिंह ने ताइक्वांडो के खेल के पैरा पुमासे और पैरा केरयुगी इवेंट में मूक-बधिर श्रेणी में दो स्वर्ण पदक जीते। इससे पहले भी छवि सिंह स्टेट और नेशनल स्तर पर कई पदक जीत चुकी है। छवि सेक्टर-46 में रहती है। कोच देवेंद्र सिंह से सेक्टर-45 के देव समाज कॉलेज में ट्रेनिंग लेती है। कोच देवेंद्र सिंह ने कहा कि यह उनके लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। छवि का सपना है कि 2025 में होने वाले डेफ ओलंपिक में पदक लाकर देश का नाम रोशन करे।