फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवाली पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, लोगों के लिए जारी किए गए निर्देश

Fri, 28 Oct 2016 09:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पाकिस्तानी कॉल ट्रेसिंग के बाद पठानकोट में हाईअलर्ट - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
दीवाली को देखते हुए चंडीगढ़ में पुलिस विभाग ने जहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए है, वहीं लोगों के लिए भी सख्त निर्देश जारी किए हैं। यूटी पुलिस ने दीपावली के अवसर पर बाजारों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। भीड़ भाड़ वाले बाजारों व अन्य जगहों पर पुलिस व ट्रैफिक पुलिस के 1200 जवान तैनात किए गए है।
विज्ञापन


एस पी लॉ एंड आर्डर  रोशनलाल ने बताया कि दीपावली के मद्देनजर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। दीपावली तक सुरक्षा व्यवस्था के लिए शहर भर में 6 डीएसपी 27 इंस्पेक्टर और 1088 पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। साथ ही सेक्टर-17, 22, 34, 19, 18 जैसे भीड़-भाड़ वाली मार्केटों में ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए ट्रैफिक पुलिस भी मौजूद रहेगी।

एस पी ने बताया कि लोगों से भी अपील की गई है कि वाहनों को पार्किंग में ही खड़ा करें और पब्लिक ट्रांस्पोर्ट का इस्तेमाल ज्यादा करें। बाजार में किसी तरह का कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या लावारिस वस्तु नजर आती है तो तुरंत 100 नंबर पर कॉल करें। फायर विभाग ने भी दीपावली के मौके पर शहर में किसी भी तरह की आगजनी की घटना से निपटने के लिए कमर कस ली है। दीपावली तक सभी की छुट्टियां रद्द कर दी गई है।
विज्ञापन


सेक्टर-17 फायर स्टेशन के चीफ फायर आफिसर एम एल शर्मा ने बताया कि फायर विभाग में अब दीपावली तक सभी 250 कर्मचारी ड्यूटी पर रहेंगे। साथ ही शहर में आठ जगहों पर फायर टेंडर तैनात कर दी गई है।  पटाखों के स्टाल लगाने वालों को भी अपनी स्टॉल के पास रेत और फायर फाइटिंग यंत्र रखने के निर्देष दिए है। विभाग की ओर से मार्केटों की चेकिंग भी शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें