फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड एड्स डे पर विशेष

Sun, 01 Dec 2013 12:25 PM IST
दीपक शाही
विज्ञापन
विज्ञापन
एड्स और एचआईवी को रोकथाम के प्रयास पंचकूला प्रदेश में रंग ला रहे हैं। पिछले पांच सालों में प्रदेश भर में इन मरीजों की संख्या में 5.8 फीसदी की गिरावट आई है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने एआरटी सेंटरों पर निशुल्क एचआईवी टेस्ट की व्यवस्था की है और हर साल करीब पांच लाख लोगों की निशुल्क जांच की जाती है। अब भी पूरे प्रदेश में एचआईवी पीड़ितों की संख्या करीब 27 हजार है।

इनमें से करीब 40 मरीज अकेले पंचकूला में हैं। एचआईवी पॉजीटिव का हरियाणा स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी द्वारा निशुल्क इलाज किया जाता है।

इसके लिए प्रदेश में 17 लिंक एआरटी सेंटर जिला स्तर पर स्थापित किए गए हैं। अगरोहा मेडिकल कालेज में इसी वित्तीय वर्ष में एक और एआरटी सेंटर खोला जाएगा।

यह भी पढ़ें- एड्स के मरीजों में टीबी होने का सबसे ज्यादा खतरा

स्किन, नेल और बालों दिखाई देते हैं प्रारंभिक लक्षक
नेशनल स्किन हॉस्पिटल, एमडीसी सेक्टर-5 पंचकूला के स्किन स्पेशलिस्ट डॉ. विकास शर्मा के अनुसार, असुरक्षित यौन संबंध के कारण यौन जनित बीमारियां होती हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा दूषित इंजेक्शन लगाने और संक्रमित खून चढ़ाने से भी रोक बढ़ता है। पुरुष या महिला में से यदि कोई एचआईवी संक्रमित है तो वह दूसरे को भी चपेट में ले सकता है। इसके प्रारंभिक लक्षण स्किन, नेल और बालों से पता चलता है।

एचआईवी के लक्षण
- प्राइवेट पार्ट्स के आसपास मसा, लाल दाने निकलना
- नेल्स पर सफेद पाउडर जैसा धब्बा होना
- कभी-कभार पूरे शरीर पर लाल लाल दाने, जो एक हफ्ते तक रहते हैं और बाद में काला धब्बा छोड़ जाते हैं
- जीभ के आसपास काला निशान बनना
- इम्यूनिटी सिस्टम जिसका जितना कमजोर या मजबूत होता है, उसी आधार पर एचआईवी से एड्स का खतरा निर्भर करता है

बिना डाक्टरी सलाह के दवा लेना ज्यादा खतरनाक
डॉ. विकास शर्मा ने बताया कि कुछ प्रारंभिक लक्षण दिखने पर लोग अस्पतालों में टेस्ट कराने से कटराते हैं। पढ़े लिखे लोग डॉक्टर को दिखाने के बजाए इंटरनेट पर पढ़कर या केमिस्ट से दवा ले लेते हैं। यह और ज्यादा खतरनाक होता है।
विज्ञापन


(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें