फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं को खास तोहफा

Tue, 25 Aug 2015 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
रक्षाबंधन के मौके पर पंचकूला के विधायक ज्ञानचंद गुप्ता गरीब महिलाओं को खास तोहफा देंगे। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन पर प्रधानमंत्री बीमा सुरक्षा योजना के तहत 31 अगस्त तक पंचकूला की 18 से 70 साल की गरीब महिलाओं का बीमा करवाया जाएगा।
विज्ञापन


बीमा खर्च के 10 रुपये विधायक फंड से दिया जाएगा जबकि दो रुपये खाताधारकों की ओर से जमा करवाए जाएंगे। इसी तरह प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा के तहत 18 से 50 वर्ष की आयु के सभी बचत खाता धारकों को 330 रुपये वार्षिक प्रीमियम पर दो लाख रुपये का जीवन बीमा किया जा रहा है।

जिला के सभी निजी व राष्ट्रीयकृत बैंकों में खाते खोले जाएंगे। जिला के अग्रणी बैंक पंजाब नेशनल बैंक के एसएस पॉल को नोडल अधिकारी बनाया गया है। रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर महिलाओं को जिला में महिला पुलिस थाना का उद्घाटन कर शहर की महिलाओं को उपहार देंगे।
विज्ञापन


इस दिन प्रदेश के सभी जिलों में महिला थाने खोले जाएंगे। इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष विशाल सेठ, शिवालिक बोर्ड के सदस्य बीबी  सिंघल, विरेंद्र गर्ग, संजय आहुजा, जिला मीडिया प्रभारी विकास पाल व डीबी सोनी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें