चंडीगढ़। सीएम सिटी करनाल के विकास कार्यों पर अब हरियाणा सरकार की विशेष नजर रहेगी। हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री की अतिरिक्त प्रधान सचिव आशिमा बराड़ को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा करनाल जिले का इंचार्ज नियुक्त किया है। मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद की ओर से जारी आदेशों के मुताबिक बराड़ करनाल की 25 करोड़ रुपये या इससे अधिक लागत की परियोजनाओं की समीक्षा करेंगी। ब्यूरो