फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: अयोध्या के लिए चंडीगढ़ से विशेष आस्था ट्रेन रवाना

विज्ञापन
आस्था ट्रेन को अयोध्या रवाना करते चंडीगढ भाजपा अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा। स्रोत : आयोजक 
विज्ञापन
चंडीगढ़। अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन के लिए लगभग 1400 तीर्थ यात्रियों को लेकर जाने वाली एक विशेष आस्था ट्रेन को चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।मल्होत्रा ने कहा कि राम मंदिर के उद्घाटन के बाद से ही चंडीगढ़ निवासी अयोध्या जाने को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि 500 वर्ष के इंतजार के बाद श्रीराम लला अपने भव्य मंदिर में विराजे हैं, जो हर भारतीय के लिए सुखद पल है। सुबह-सुबह रेलवे स्टेशन पर रामभक्तों ने जय श्रीराम के उदघोष के साथ रेलवे स्टेशन पर खुशी जताते हुए नृत्य किया। अरुणदीप सिंह ने बताया कि भारतीय रेलवे ने देश के विभिन्न हिस्सों से भक्तों को अयोध्या पहुंचाने के लिए अयोध्या आस्था स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की थी, जो विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को इस ट्रेन से अयोध्या की यात्रा करवाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें