फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: स्पीकर संधवां ने अंतरराष्ट्रीय पावर स्लैप विजेता जुझार सिंह का किया सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय पावर स्लैप विजेता जुझार सिंह को विशेष रूप से सम्मानित किया। जुझार सिंह अबू धाबी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय पावर स्लैप चैंपियनशिप जीतने वाले पहले भारतीय और विश्व के पहले सिख खिलाड़ी बने हैं। उन्होंने रूसी हैवीवेट खिलाड़ी अनातोली गालुश्का को हराकर यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। जुझार सिंह श्री चमकौर साहिब के रहने वाले हैं। स्पीकर संधवां ने कहा कि जुझार सिंह ने खेलों के प्रति अपने लगन और समर्पण के बल पर विश्व स्तर पर पंजाबियों का नाम रोशन किया है। ऐसे प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी पंजाब की खेल की पहचान को पूरी दुनिया में नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि खेल नशे की समस्या को समाप्त करने का प्रभावी माध्यम बन सकते हैं और हमारे युवाओं को जुझार सिंह जैसे खिलाड़ियों से प्रेरणा लेनी चाहिए। युवाओं को नशे से दूर रहने और खेलों की ओर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें