फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में अब जल्द यहां बनेगा ओपन एयर जिम, पार्षद ने किया शुभारंभ

Fri, 20 Jan 2017 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सेक्टर-29 के ग्रीन बेल्ट में बनेगा ओपन एयर जिम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंडीगढ़ सेक्टर-29 के ग्रीन बेल्ट में ओपन एयर जिम बनने के कार्य का शुभारंभ एरिया पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली ने वीरवार को किया। इस अवसर पर उपस्थित निवासियाें को संबोधित करते हुए उन्हाेेंने कहा कि इस वार्ड में यह इस तरह का पहला जिम है। जिसके शुरू होने के बाद स्थानीय निवासियों को बहुत लाभ होगा।
विज्ञापन


युवाओं को बिना किसी प्रकार का भुगतान किए शारीरिक कसरत करने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा यह वरिष्ठ नागरिकों तथा महिलाओं के लिए भी लाभदायक होगा जो इसका उपयोग कर अपने शरीर को स्वस्थ रख सकेंगे।

सभी उपस्थित स्थानीय निवासियों ने पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली का यहां जिम बनाने के कार्य का शुभारंभ करने के लिए धन्यवाद किया। इस अवसर पर जेई रोहित गर्ग के अलावा स्थानीय निवासी शिला नाथ गुप्ता, सत बीर सिंह ठाकुर, राकेश कुमार, गुलाब सभरवाल, कश्मीर सिंह, वसीम मीर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें