फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूद धर्मशाला में समय पर नहीं मिल रहा खाना, शिकायत पर कहते हैं किसी को मत बताना

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना मरीजों को क्वारंटीन करने के लिए बनाए केंद्र सूद धर्मशाला में समस्याओं का अंबार है। कभी वहां क्वारंटीन किए मरीजों को समय पर खाना नहीं मिलने की बात सामने आती है तो कभी वहां मरीज साफ-सफाई के लिए हो-हल्ला करते हैं।
विज्ञापन

इतना ही नहीं वहां भर्ती मरीजों को हिदायत दी जा रही है कि अगर उन्होंने इस संबंध में कोई शिकायत की तो उनका क्वारंटीन पीरियड बढ़ा दिया जाएगा। वहां भर्ती मरीजों की स्थिति इस कदर खराब है कि वे कोरोना पॉजिटिव होने के साथ ही इस बात से तनाव में जी रहे हैं कि कहीं उन्हें कोरोना के इलाज के दौरान वहां दूसरे से संक्रमण न लग जाए। एक तरफ मरीज डरे हुए हैं तो दूसरी तरफ प्रशासन इन सभी समस्याओं को नजरअंदाज कर रहा है।
सूद धर्मशाला के प्रबंधों से हर पल संक्रमण बढ़ने का खतरा
सूद धर्मशाला में भर्ती सेक्टर-29 की प्रमिला और उनकी बेटी इस समय बहुत तनाव में हैं। प्रमिला ने बताया कि कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से उनके पति का इलाज मोहाली के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। वहीं मां-बेटी को 4 दिन पहले सूद धर्मशाला में भर्ती कराया गया है। इस समय उनके दो बच्चे घर पर अकेले हैं। प्रमिला का कहना है कि यहां पर संक्रमण से बचाव की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। खाना लाकर एक जगह रख दिया जाता है। सारे मरीज एक दूसरे को धक्का देकर खाना उठा लेते हैं। नाश्ता और खाना बहुत देरी से मिलता है। वहीं चाय भी प्लास्टिक के जग में रखकर मरीजों को आवाज लगा दी जाती है। पति और बच्चों से दूर होने के कारण वह और उनकी बेटी वहां डर-डर कर रहे हैं। इस संबंध में धर्मशाला के कर्मचारियों से शिकायत करने पर उन्हें चुप रहने को कहा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें