फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बेटे का मिला था शव, जताया हत्या का शक, डीजीपी से न्याय की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-46 के रहने वाले नीरज वालिया ने डीजीपी को लिखित शिकायत देकर अपने बेटे अत्यंत वालिया की मौत की जांच की मांग की है। नीरज ने लिखा है कि दिवाली के दिन 31 अक्तूबर की शाम 5 बजे उनके बेटे का दोस्त अनस अंसारी घर आया और उनके बेटे को साथ लेकर निकल गया। इसके बाद सेक्टर-31 थाने से रात 8 बजे फोन आया कि आपका बेटा कहा है उसे लेकर पुलिस थाने आ जाइए। उन्होंने बताया कि वह तो शाम को अपने दोस्त अनस के साथ निकला था, उसका फोन बंद आ रहा है। पुलिस ने बताया कि अनस अंसारी गंभीर हालात में औद्योगिक क्षेत्र में मिला है। इसके बाद उन्होंने बेटे की खोजबीन शुरू की। रात तो ढाई बजे पुलिस से सूचना मिली कि एक शव मिला है। सेक्टर-32 के अस्पताल में शव रखवाया गया है। वहां पहुंचकर देखा तो वह शव उनके बेटे अत्यंत का था। उसके बेटे के शरीर पर 17-18 जगह चोटों के गहरे निशान थे। पुलिस का कहना था कि यह मौत ट्रेन एक्सीडेंट में हुई है। शव रेलवे ट्रैक के पास मिला है जबकि अनस गंभीर हालात में 60 से 70 मीटर दूर एक दुकान के सामने शटर के पास मिला। उसका पीजीआई में इलाज चल रहा है। सेक्टर-31 पुलिस ने यह मामला जीआरपी पुलिस को दे दिया है लेकिन जीआरपी पुलिस को जांच करने को तैयार नहीं है। उन्होंने हत्या का शक जताते हुए डीजीपी से जांच की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें