चंडीगढ़। मुक्केबाज और जज व रेफरी की भूमिका निभाने वाली डॉ. सोनिया कंवर ने इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर से आयोजित थ्री स्टार एग्जाम को पास कर लिया है। अब वह ओलंपिक और वर्ल्ड चैंपियनशिप जैसे बड़े प्लेटफॉर्म पर रेफरी की भूमिका में दिखाई देंगी। थ्री स्टार एग्जाम स्लोवेनिया में 29 अक्तूबर को हुआ था। एग्जाम पास करने वाली वह भारत की पहिला महिला है। डॉ. सोनिया कंवर मौजूदा समय में चंडीगढ़ अमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन की ज्वाइंट सेक्रेटरी हैं और श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज सेक्टर-26 में सहायक प्रोफेसर के तौर पर काम करती हैं। वह इंटरनेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कई बार रेफरी और जज की भूमिका निभा चुकी हैं।