चंडीगढ़। भाजपा संगठन चंडीगढ़ में अहम नियुक्ति करते हुए महिला मोर्चा की कमान सोनम वर्मा को सौंपी गई है। भाजपा चंडीगढ़ के प्रदेश महामंत्री संजीव कुमार राणा द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा की सहमति से सोनम वर्मा को भाजपा महिला मोर्चा, चंडीगढ़ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जारी पत्र में कहा गया है कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।